रामदेवरा में अब नगर पालिका से होगा विकास- शाले मोहम्मद
जयपुर, मंगलवार, 25 अप्रैल 2023। लोक देवता बाबा रामदेव जी की नगरी से प्रसिद्ध रामदेवरा में अब नगर पालिका विकासके कार्य करवाएगी। स्वायत शासन विभाग ने सोमवार को रामदेवरा नगर पालिका का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे अब रामदेवरा में शहरी विकास, स्वच्छता सहित तमाम प्रकार के कार्य बेहतर तरीके से हो सकेंगे। अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ मंत्री शाले मोहम्मद ने क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग थी रामदेवरा को नगर पालिका बनाई जाए, इसपर कार्य करते हुए रामदेवरा नगरपालिका घोषित करवाई है।
स्वायत शासन विभाग ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहतरामदेवरा, मावा, वीरमदेवरा संपूर्ण ग्राम पंचायत रामदेवरा क्षेत्र को नगर पालिका रामदेवरा में सम्मिलित किया है। उन्होंने कहा कि पोकरण नगर पालिका बनने से स्थानीय लोगों के साथ ही लोक देवता बाबा रामदेव जी केदर्शन के लिए आने वाले जातरुओं को भी इसकी सुविधा मिल सकेगी। मंत्री श्री शाले मोहम्मद ने कहा कि यहांकि जनता ने उन्हें दुआओं से नवाजा है जिसकी बदौलत आज क्षेत्र में विकास के बड़े कार्य हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करवाकर जनता को राहत देना उनका प्रथम उद्देश्य है।
रामदेवरा दौरे के दौरान कन्या महाविद्यालय की घोषणा-
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामदेवरा के अपने दौरे के दौरान रामदेवरा में कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। अब रामदेवरा में नगर पालिका बननेसे क्षेत्र के विकास में और पंख लगेंगे। स्थानीय लोगों ने मंत्री शाले मोहम्मद का आभार जताया।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
