सूडान में भारतीयों को बचाने के मिशन पर विदेश राज्य मंत्री रवाना
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 25 अप्रैल 2023। युद्धग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए चलाये जा रहे 'ऑपरेशन कावेरी' का नेतृत्व करने के लिए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन जेद्दा के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीधे निर्देश वह इस यात्रा पर गये है। केंद्रीय मंत्री मंगलवार सुबह जेद्दा पहुंचेंगे। गृहयुद्ध की मार झेल रहे सूडान में फंसे मलयाली लोगों समेत भारतीयों को निकालने का अभियान जारी है। नौसेना का आईएनएस सुमेधा इस मिशन के तहत सूडान बंदरगाह पहुंचा है। लगभग 500 भारतीयों को बंदरगाह के शहर पोर्ट सूडान लाया गया है। भारतीय वायुसेना का सी130जे विमान सऊदी अरब के जेद्दा एयरपोर्ट पर तैयार खड़ा है। प्रधानमंत्री ने श्री मुरलीधरन को सोमवार शाम कोच्चि में युवाम कार्यक्रम के दौरान इस मिशन का प्रभार सौंपा था।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
