तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने विधानसभा चुनाव में अपने प्रमुख सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे के समझौते के तहत 'न्यू जस्टिस पार्टी' (एनजेपी) को एक सीट आवंटित की है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे। अन्नाद्रमुक की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मदुरै सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से एनजेपी के संस्थापक ए.सी. षणमुगम को यह सीट आवंटित की गयी है। वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी के रुप में अन्नाद्रमुक के चुनाव चिह्न 'दो पत्तियां' पर चुनाव लड़ेंगे।
Similar Post
-
दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉ ...
-
न्यायालय ने तेजपाल की याचिका पर गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने 2013 के बला ...
-
एसआईआर प्रक्रिया पर फिर से विचार हो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक ...
