मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद

img

मेरठ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र में दो घरों में चोरी के मामलों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पीछा किए जाने पर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार ने बुधवार को बताया कि सरूरपुर थाना क्षेत्र के रासना गांव में दो घरों से आभूषण और नकदी चोरी होने के संबंध में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अनस उर्फ भूरा (निवासी मिर्जापुर, थाना रोहटा) का ना रोपी पर रोहटा थाने से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

कुमार के अनुसार, मंगलवार की मध्यरात्रि पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उसके बाएं हाथ में चोट लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी के आभूषण, 22 हजार रुपये नकद, चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और .315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement