ओडिशा: हिंसा प्रभावित संबलपुर में इंटरनेट सेवाओं का निलंबन बढ़ा 22 अप्रैल तक
संबलपुर (ओडिशा), गुरुवार, 20 अप्रैल 2023। ओडिशा में हिंसा प्रभावित संबलपुर के जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को इंटरनेट सेवाओं के निलंबन की अवधि को और 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया है। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी एक नए आदेश के अनुसार, 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। हालांकि, संबलपुर शहर सहित पश्चिमी ओडिशा जिले में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ‘ब्रॉडबैंड’ और ‘लीज्ड लाइनें’ चालू रहेंगी। संबलपुर शहर में 12 अप्रैल को एक ‘बाइक रैली’ और हनुमान जयंती (14 अप्रैल) के दिन दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं। किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित की गई हैं।
शहर में लगातार हुई दो हिंसक घटनाओं में 10 पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे। एक आदिवासी युवक की कथित तौर पर हिंसा के दौरान मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि युवक की मौत का हिंसा से कोई नाता नहीं है। इस बीच, पुलिस शहर में दो अस्थायी दुकानों में आग लगाने की सूचना की जांच कर रही है। संबलपुर की जिला अधिकारी अनन्या दास और पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी. गंगाधर ने विभिन्न इलाकों में बुजुर्ग लोगों के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं और संबलपुर में स्थिति सामान्य करने के लिए उनकी मदद ली जा रही है। झड़पों के बाद प्रशासन ने 14 अप्रैल की आधी रात से संबलपुर में कर्फ्यू लगा दिया और यह अब तक लागू है। हालांकि, बुधवार से दिन में कर्फ्यू हटा दिया गया है।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
