केसीआर की उपस्थिति में महाराष्ट्र के नेता शामिल हुए बीआरएस में
हैदराबाद, गुरुवार, 20 अप्रैल 2023। महाराष्ट्र के विभिन्न दलों के नेताओं का भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। औरंगाबाद के कई प्रमुख नेता मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की उपस्थिति में कल पार्टी में शामिल हुए। केसीआर ने उन्हें गुलाबी रंग का दुपट्टा ओढाकर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर पार्टी में शामिल होने वालों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के लोग शामिल हैं। इनमें वरिष्ठ राजनेता, किसान संघों के नेता, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों के कई नेता सीएम केसीआर की उपस्थिति में बीआरएस में शामिल हुए।
बीआरएस में शामिल हुए नेताओं में जगदीश बोंडे, काशीनाथ फुताने, कुलदीप बोंडे, स्वप्निल वाकोड़े, नंदकिशोर खेरडे, ऋषभ वाकोड़े, विजय विल्हेकर, संजय तायडे, अजय देशमुख, अरुण सकोरे, सुनील शेरेवार, प्रमोद वानखेड़े, सुनील पडोले, प्रवीण कोल्हे, ज्ञानेश्वर गाडे, गजानन, अमोल जाधव, संजय भुरकाटे, भीमराव कोराडकर, सतीश अग्रवाल, जेडी पाटिल, गजानन देवके, संजय भारसाकले, सुनील सबल, सुशील कचवे, महेंद्र गावंडे, गुलाब चव्हाण, ब्राह्मणकर, प्रमोद वंधोडे, पुरुषोत्थान, कुमार सोमखवंशी, विजय लजुरकर , अंकुश मकोडे, सागर गावंडे, सुधाकर टेटे प्रमुख हैं।
Similar Post
-
नीट पेपर लीक मामले में अदालत ने आरोपी शुभम खैरनार को छह जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा
नई दिल्ली, रविवार, 24 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने रविवार को नी ...
-
जम्मू कश्मीर के बारामूला में ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
श्रीनगर, रविवार, 24 मई 2026। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में स ...
-
पंजाब के फिरोजपुर में 28 किलोग्राम से अधिक हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 24 मई 2026। पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर के गुरुहरस ...
