असम से तीन करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार
दिफू (असम), मंगलवार, 18 अप्रैल 2023। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में मंगलवार को एक वाहन से तीन करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त करने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने विशेष सूचना के आधार पर खाकराजन इलाके में नाकेबंदी की थी। उन्होंने कहा, ‘दीमापुर से आ रहे एक वाहन को सुबह करीब नौ बजे रोका गया और उसकी पूरी तलाशी ली गई जिससे 54 साबुनदानियों में पैक की गई हेरोइन बरामद हुई।’ उनके मुताबिक वाहन से 687.26 ग्राम हेरोइन बरामद की गई जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई। अधिकारी ने बताया कि बारपेटा जिले के रहने वाले वाहन चालक और उसके खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
