पंजाब के पटियाला में आईपीएल मुकाबलों पर सट्टा लगाने के आरोप में दो गिरफ्तार
पटियाला (पंजाब), रविवार, 16 अप्रैल 2023। पंजाब के पटियाला से ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (आईपीएल) के मुकाबलों पर सट्टा लगाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान रतन नगर निवासी कुलप्रीत और रंजीत नगर निवासी सोनू के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 13 मोबाइल फोन और 74,700 रुपये नकद बरामद किये गये हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस थाने में ‘भारतीय दंड संहिता’ (आईपीसी) और ‘सार्वजनिक जुआ अधिनियम’ की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार लोगों ने 'कलेक्शन एजेंट' से नकदी लूटी
नई दिल्ली, रविवार, 08 मार्च 2026। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी ख ...
-
असम में 3.25 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, पांच गिरफ्तार
गुवाहाटी, रविवार, 08 मार्च 2026। असम के कछार जिले में शनिवार को प ...
-
असम में पिछले 10 वर्षों में एक लाख से ज्यादा पेड़ काटे गए : आधिकारिक आंकड़े
गुवाहाटी, रविवार, 08 मार्च 2026। असम में मई 2016 में भारतीय जनता पा ...
