कोलकाता में इमारती लकड़ी के एक गोदाम में लगी आग
कोलकाता, मंगलवार, 11 अप्रैल 2023। कोलकाता के दक्षिणी हिस्से के गरिया इलाके में इमारती लकड़ी के एक गोदाम में मंगलवार को आग लग गई। दमकल विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दमकल की 12 गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए मौके पर भेजा गया। किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर स्थानीय लोगों ने देखा कि लकड़ी के गोदाम में आग लगी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग की लपटों के कारण इलाके में आसमान में घना काला धुआं फैला नजर आ रहा है। पश्चिम बंगाल के ऊर्जा मंत्री एवं स्थानीय विधायक अरूप बिस्वास मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
Similar Post
-
निर्वाचन आयोग यदि प्रत्याशियों पर निर्भर हो, तो निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: न्यायमूर्ति नागरत्ना
नई दिल्ली, रविवार, 05 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश ...
-
श्रीगंगानगर से 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त, चार लोग हिरासत में
जयपुर, रविवार, 05 अप्रैल 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ...
-
पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 05 अप्रैल 2026। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक ...
