कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कार से नीलगाय टकराई, बाल-बाल बचे
चंडीगढ़, रविवार, 09 अप्रैल 2023। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (75) रविवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हुड्डा रविवार को किसी समारोह में जा रहे थे, तभी हरियाणा के हिसार जिले में बरवाला के निकट एक नीलगाय उनकी एसयूवी से टकरा गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हिसार के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और हुड्डा के वाहन से जा टकराई। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए और वाहन में सवार किसी अन्य को कोई चोट नहीं आई।’’ वहीं, हुड्डा ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है।
Similar Post
-
नीट पेपर लीक मामले में अदालत ने आरोपी शुभम खैरनार को छह जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा
नई दिल्ली, रविवार, 24 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने रविवार को नी ...
-
जम्मू कश्मीर के बारामूला में ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
श्रीनगर, रविवार, 24 मई 2026। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में स ...
-
पंजाब के फिरोजपुर में 28 किलोग्राम से अधिक हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 24 मई 2026। पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर के गुरुहरस ...
