पशु चिकित्सा सहायकों को मिलेगा हार्ड ड्यूटी भत्ता
जयपुर, शुक्रवार, 07 अप्रैल 2023। पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा सहायकों को भी हार्ड ड्यूटी भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस निर्णय से पशु चिकित्सा सहायकों को 1 अप्रैल, 2023 से प्रतिमाह 200 रुपए मिलेंगे। वर्तमान में पशु चिकित्सक को 500 रुपए प्रतिमाह और पशुधन सहायक को प्रतिमाह 200 रुपए प्रतिमाह हार्ड ड्यूटी भत्ता मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा वेतन विसंगति परीक्षण समिति का गठन किया गया था, जिसके द्वारा विभिन्न सेवाओं के विशेष चयन नियमों में निर्धारित विशेष भत्ते की विद्यमान दर को संशोधित करने की सिफारिश की गई है। मुख्यमंत्री ने बजट 2023-24 में कर्मचारियों एवं अधिकारियों को वर्तमान में देय स्पेशल अलाउंस एवं स्पेशल पे में वेतन विसंगति परीक्षण समिति की अभिशंषा के अनुरूप वृद्धि किए जाने के लिए घोषणा की थी।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
