तमिलनाडु सरकार ने 2023-24 के लिए पेश किया राज्य का बजट
चेन्नई, सोमवार, 20 मार्च 2023। तमिलनाडु सरकार ने 2023-24 के लिए राज्य का बजट सोमवार को विधानसभा में पेश किया। उसने कहा कि सुधार पहलों के चलते राज्य के राजस्व घाटे में कमी आई है और यह 62,000 करोड़ रुपये से घटकर 30,000 करोड़ रुपये रह गया है। राजन के बजट भाषण शुरू करने से पहले मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने सदन में हंगामा किया। राज्य के वित्त मंत्री पलानीवेल थियागा राजन ने बजट पेश करते हुए कहा कि कठिन और अभूतपूर्व सुधारों की वजह से वार्षिक राजस्व घाटा 62,000 करोड़ रुपये से घटकर चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमानों में करीब 30,000 करोड़ रुपये रह गया है। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में बड़े पैमाने की अनेक कल्याण योजनाएं चलाई गईं जिसके बावजूद राजस्व घाटे में कमी आई है।
वित्त मंत्री ने बजट में, चेन्नई में आधुनिक ‘वैश्विक स्पोर्ट्स सिटी’ बसाने की, डॉ. बी आर आंबेडकर के काम के तमिल में अनुवाद के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान करने की तथा कोयंबटूर और मदुरै में मेट्रो रेल परियोजनाओं की भी घोषणा की। राजन ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष के दौरान राज्य सरकार 1,500 करोड़ रुपये की लागत से कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और शौचालयों का निर्माण करवाएगी।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
