पटना में दीवार से दबकर चार महिला मजदूरों की मौत
पटना, सोमवार, 20 मार्च 2023। बिहार में पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह दीवार से दबकर चार महिला मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ब्यापुर गांव के समीप ईंट भट्ठा पर मजदूर काम कर रहे थे तभी एक दीवार भरभरा कर गिर गयी। इस दुर्घटना में चार महिला मजदूरों की दबकर मौत हो गयी तथा कुछ अन्य घायल हो गये। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है।
Similar Post
-
जनहित याचिका में राज्य सरकार पर नव केरल सर्वेक्षण के लिए सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप
कोच्चि, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। कोच्चि स्थित उच्च न्यायालय ने व ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में दूसरे दिन भी जंगल की आग धधकती रही, एलओसी के पास बारुदी सुरंग विस्फोट
मेंढर/जम्मू, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले म ...
-
ठाणे: शेयरों में अधिक मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग दंपति से 17.5 लाख की ठगी
ठाणे, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक बुजु ...
