पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
श्रीनगर, शनिवार, 18 मार्च 2023। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई तथा इसके बाद तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में एक संक्षिप्त मुठभेड़ हुई। अधिकारियों के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना के बाद संयुक्त बलों ने अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि ऑपरेशन के शुरुआती चरणों में आतंकवादी भाग गए। इलाके में तलाशी चल रही है और आंतकवादियों से फिर कोई मुठभेड़ नहीं हुई है। अभियान को अभी तक बंद नहीं किया गया है। सुरक्षाबलों ने इस साल तीन मुठभेड़ों में पांच आतंकवादियों को मार गिराया है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
