राष्ट्रीय डबल ट्रैप शूटर सैय्यद जुनैद हक़ बंधे सानिया के साथ परिणय सूत्र में
जोधपुर, (नगर प्रभा टीम)। शूटिंग प्रतियोगिता में डबल ट्रैप के नेशनल चैंपियन सैयद ज़ुनैद हक मंगलवार को उदयपुर की सानियां के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। विवाह समारोह स्थल में उदयपुर में शिरकत करने पहुंचे देश के कई नामी गिरामी शूटरों सहित जोधपुर के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिकारी सैय्यद अता ऊल हक़, डॉ मोईनुल हक़ परिवार को शुभकामनाएं एवं वर वधू को आशीर्वाद दिया।
कई शूटर पहुंचे उदयपुर, कई पहुंचेंगे जोधपुर:- शूटिंग के कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता निशानेबाजों ने लेक सिटी के नाम से विख्यात उदयपुर पहुंचकर शादी के जश्न में भागीदारी निभाई। वहीं कई शूटर सन सिटी के नाम से मशहूर शहर जोधपुर आ चुके हैं। वहीं गुरुवार की सुबह कई निशानेबाज आशीर्वाद देने जोधपुर पहुंचेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार पहुंचे उदयपुर:- सैय्यद जुनैद की उदयपुर में हुई राजशाही अंदाज की शादी में जोधपुर शहर के कई वरिष्ठ पत्रकार प्रयलंकर जोशी, लक्ष्मण मोतीवाल, जमील अंसारी, सुभाष सिंह चौहान, शेख रईस अहमद, मनोहर सिंह ने शिरकत कर वर वधू को आशीर्वाद देकर दोनों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Similar Post
-
प्रदेश में 8 जिलों के उप जिला चिकित्सालयों के भवन निर्माण के लिए 280 करोड़ रुपये स्वीकृत
- 8 उप जिला चिकित्सालयों के लिए प्रत्येक को 35 करोड़ रुपये
-
राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ...
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
