सासाराम में मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतरे
- यात्री रेलगाड़ियों के परिचालन पर कोई असर नहीं
पटना, गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023। पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय और गया रेलखंड के बीच कल रात सासाराम स्टेशन के निकट मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, बुधवार की रात करीब 10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से गया की ओर जा रही मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए । दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के कारण मुख्य लाइन पर कोई असर नहीं पड़ा है इसलिए इस रेल खंड पर यात्री गाड़ियां सामान्य रूप से चल रही है । पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर सिर्फ मालगाड़ी का परिचालन प्रभावित हुआ है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के वरीय अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है और मालगाड़ी के रूट पर भी परिचालन सामान्य बनाने के लिए प्रयास जारी है ।
Similar Post
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथं ...
