रिश्वत मामले में पंजाब आप विधायक अमित रतन कोटफट्टा गिरफ्तार
चंडीगढ़, गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023। पंजाब की बठिंडा ग्रामीण सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन कोटफट्टा को आज पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया। विधायक की गिरफ्तारी उनके करीबी रशीम गर्ग को इसी मामले में पंजाब सतर्कता ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। ब्यूरो के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि विधायक को रिमांड लेने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। रशीम गर्ग को 16 फरवरी को बठिंडा में घुड़ा ग्राम प्रधान के पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी 25 लाख रुपये का सरकारी अनुदान जारी करने के बदले में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। बठिंडा में सतर्कता ब्यूरो की एक टीम ने गर्ग को 04 लाख नकद के साथ पकड़ा। कोटफट्टा ने पहले गर्ग के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया था। उन्होंने विपक्षी दलों पर पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ट्वीट कर कहा, रिश्वतखोरी चाहे किसी ने भी की हो, किसी भी तरीके से की हो, बर्दाशत नहीं की जाएगी, पंजाब के लोगां का विश्वास, प्यार और उम्मीदें मेरा हौसला बुलंद रखती हैं। लोगों के टैक्स का पैसा खाने वालों परप कोई रहम या तरस नहीं, कानून सभी के लिए बराबर है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
