राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण की नई वेबसाइट लांच
जयपुर, बुधवार, 22 फ़रवरी 2023। राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण की नई एवं अपडेटेड वेबसाइट को अधिकरण के अध्यक्ष श्री अश्विनी भगत ने लांच किया। उल्लेखनीय है कि अधिकरण द्वारा राज्य के कार्मिकों की सेवा संबंधी वादों की सुनवाई की जाती है। आमजन को राजस्थान सरकार द्वारा त्वरित न्याय एवं पारदर्शिता के साथ सूचनाओं के संप्रेषण के लिए इस वेबसाइट को लांच किया गया है। अधिकरण के रजिस्ट्रार श्री पंकज ओझा ने बताया कि वेबसाइट को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित किया गया है। इस वेबसाइट में एसएमएस के माध्यम से अलर्ट की सुविधा, जोधपुर बेंच के केसेज का ऑनलाइन इन्द्राज करना, सभी प्रकार के स्टे एवं निर्णय अपलोड करने की सुविधा, वाद सूची को केस परपज के अनुसार बैंचों में विभाजन, अधिवक्ताओं की सूचना, केस री- ओपन की सुविधा, केस लिंक एवं टैग करने की सुविधा, रोस्टर संधारण की सुविधा, एमआईएस तैयार करने की सुविधाएं एवं एक से अधिक प्राइवेट पार्टी की एंट्री जैसी सुविधाएं नई वेबसाइट में सम्मिलित की गईं हैं।नई वेबसाइट लांच के अवसर पर अधिकरण के सभी सदस्यगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे एवं सभी ने शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
Similar Post
-
प्रदेश में 8 जिलों के उप जिला चिकित्सालयों के भवन निर्माण के लिए 280 करोड़ रुपये स्वीकृत
- 8 उप जिला चिकित्सालयों के लिए प्रत्येक को 35 करोड़ रुपये
-
राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
जयपुर, रविवार, 16 अगस्त 2026। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में ...
-
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़- पटेल
- संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर में जिला स्तरीय प्रभात फेरी को ...
