बी. डी. मिश्रा ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली
लेह, रविवार, 19 फ़रवरी 2023। ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी. डी. मिश्रा ने रविवार को लद्दाख के दूसरे उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्होंने पूर्व आईएएस अधिकारी राधा कृष्ण माथुर की जगह ली। साल 2019 में लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से 27 महीने तक माथुर इसके उपराज्यपाल रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 फरवरी को माथुर का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद मिश्रा (83) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया था। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मिश्रा को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह ने यहां राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में पद की शपथ दिलाई। इसके बाद लद्दाख पुलिस ने मिश्रा को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। मिश्रा 33 साल से अधिक समय तक सेवाएं देने के बाद 31 जुलाई, 1995 को सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने तीन अक्टूबर, 2017 को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
