सुरक्षा बलों ने कुपवाडा में घुसपैठिये को मार गिराया
श्रीनगर, गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार देर रात सुरक्षाबलों ने सीमा पार से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे एक घुसपैठिए को मार गिराया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खुफिया जानकारी के अनुसार तंगधार सेक्टर के सैदपोरा में घुसपैठ करने वाले एक समूह की बारे में पता चला। सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने सैदपोरा अग्रिम क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले एक समूह को घुसपैठ करने से रोका। संयुक्त टीम को नजरअंदाज कर घुसपैठिए सीमा पार से भारत सीमा में घुसने की कोशिश करने पर सुरक्षा बलों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
Similar Post
-
तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में आंध्र प्रदेश के चार अयप्पा श्रद्धालुओं समेत पांच लोगों की मौत
रामनाथपुरम (तमिलनाडु), शनिवार, 06 दिसंबर 2025। तमिलनाडु के रामन ...
-
असम में 11 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, कई तस्कर गिरफ्तार
गुवाहाटी, शनिवार, 06 दिसंबर 2025। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
डीआरडीओ ने प्रौद्योगिकी विकास निधि योजना के तहत विकसित सात प्रौद्योगिकियां सशस्त्र बलों को सौंपीं
नई दिल्ली, शनिवार, 06 दिसंबर 2025। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संग ...
