जी20: पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की पहली बैठक बृहस्पतिवार से बेंगलुरु में होगी
बेंगलुरु, बुधवार, 08 फ़रवरी 2023। जी-20 समूह की भारत की अध्यक्षता के तहत पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की पहली बैठक नौ से 11 फरवरी तक यहां आयोजित की जाएगी। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता मंत्रालय में सचिव लीना नंदन करेंगी। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए एक एकीकृत, व्यापक और सर्वसम्मत दृष्टिकोण अपनाने के लक्ष्य के साथ जी-20 देशों के कई प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ इस बैठक में शामिल होंगे।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने हाल में कहा था, ‘‘भारत द्वारा जी20 समूह की अध्यक्षता का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए एक एकीकृत, व्यापक और सर्वसम्मत दृष्टिकोण अपनाना है और सतत विकास को आगे बढ़ाना है।’’ उन्होंने कहा कि भारत ‘लाइफ’ – पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को बढ़ावा देगा। अधिकारियों ने बताया कि ‘लाइफ’ एक महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय बैठक के दौरान पारिस्थितिकी तंत्र बहाली और जैव विविधता पद्धति पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसके बाद की बैठकों का आयोजन गांधीनगर, मुंबई और चेन्नई में होगा। जी20 समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है।
Similar Post
-
बेंगलुरु में 35 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, आठ गिरफ्तार
बेंगलुरु, बुधवार, 20 मई 2026। बेंगलुरु शहर के विभिन्न हिस्सों म ...
-
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से गिराए गए दो किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप जब्त
जम्मू, बुधवार, 20 मई 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को जम्मू ...
-
सेना प्रमुख 30 मई को एनडीए में करेंगे पासिंग आउट परेड का निरीक्षण
मुंबई, बुधवार, 20 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 म ...
