ममता बनर्जी को अडाणी मुद्दे पर चुप्पी साधे रहने के मिले होंगे निर्देश : अधीर
कोलकाता, मंगलवार, 07 फ़रवरी 2023। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर चौधरी ने अडाणी समूह को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी पर सोमवार को सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें ‘‘इस मामले पर चुप रहने के निर्देश मिले होंगे।’’ कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख चौधरी ने यह भी दावा किया कि बनर्जी शायद ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहेंगी जिससे अडाणी समूह के हितों को नुकसान पहुंचे क्योंकि इस समूह के पास ताजपुर बंदरगाह परियोजना का ठेका है। चौधरी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बनर्जी की चुप्पी की केवल एक वजह हो सकती है - मोदी के साथ उनकी निकटता और अडाणी से नयी दोस्ती। ताजपुर बंदरगाह अडाणी समूह बनाएगा और इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। दीदी ने अडाणी समूह को हर तरह की मदद देने का वादा किया है।’’ चौधरी ने पत्रकारों से कहा, "उन्हें (ममता बनर्जी) मोदी या अडाणी समूह से ऐसा कुछ भी नहीं करने के निर्देश हो सकते हैं जो समूह के हितों के खिलाफ हो।’’
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
