जम्मू में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान पत्थरबाजी के संबंध में पांच लोग गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 06 फ़रवरी 2023। जम्मू में पिछले सप्ताह अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान पत्थरबाजी के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चार अन्य को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को नरवाल बाईपास इलाके में मलिक मार्केट में अतिक्रमित भूखंड पर निर्मित वाहन शोरूम को ढहाए जाने की मुहिम के दौरान हुई पत्थरबाजी में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में शोरूम का मालिक सज्जाद अहमद बेग शामिल है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, यहां अतिक्रमण रोधी मुहिम के दौरान हुए पथराव के संबंध में हमने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और चार अन्य को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने कहा कि इन सभी से त्रिकुटा नगर थाने में पूछताछ की जा रही है।
Similar Post
-
निर्वाचन आयोग यदि प्रत्याशियों पर निर्भर हो, तो निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: न्यायमूर्ति नागरत्ना
नई दिल्ली, रविवार, 05 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश ...
-
श्रीगंगानगर से 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त, चार लोग हिरासत में
जयपुर, रविवार, 05 अप्रैल 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ...
-
पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 05 अप्रैल 2026। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक ...
