जम्मू में कई विस्फोटों में शामिल आतंकवादी गिरफ्तार: डीजीपी दिलबाग सिंह
जम्मू, गुरुवार, 02 फ़रवरी 2023। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को कई विस्फोटों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह आतंकवादी पहले एक सरकारी स्कूल का शिक्षक था। वह वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में हुए विस्फोट की घटना में भी कथित तौर पर शामिल था। सिंह ने पत्रकारों को बताया कि जम्मू के नरवाल में हाल ही में हुए दोहरे विस्फोट की जांच के बाद रियासी जिले के निवासी आरिफ को गिरफ्तार किया गया।उसके पास से एक आईईडी (संवर्धित विस्फोटक उपकरण) भी बरामद किया गया है, जिसे ईत्र की बोतल के अंदर लगाया गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रमुख ने कहा कि पहली बार केंद्र शासित प्रदेश में इस तरह का बम बरामद हुआ है।
सिंह ने बताया कि आरिफ कथित तौर पर अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर काम कर रहा था और वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस में विस्फोट में शामिल होने की बात उसने स्वीकार की है। इस विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई थी और 24 अन्य घायल हुए थे। उन्होंने बताया कि उसने फरवरी 2022 में जम्मू के शास्त्रीनगर इलाके में एक आईईडी विस्फोट के अलावा 21 जनवरी को नरवाल में दोहरे विस्फोट में भी अपनी भूमिका स्वीकार की, जिसमें नौ लोग घायल हो गए थे। सिंह ने कहा, ‘‘ सभी आईईडी सीमा पार से भेजे गए थे।’’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
दुष्यंत गौतम को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राजभवन में बैठाया गया: सैलजा
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैल ...
-
विजय ने उपचुनाव में जीत के बाद तमिलनाडु के मदुरंतकम और धारापुरम के लिए विकास पैकेज घोषित किया
चेन्नई, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
-
रेखा गुप्ता ने गोबर से गैस बनाने वाले बायोगैस संयंत्र का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
