केंद्र सरकार के 'गलत फैसलों' के कारण एलपीजी की भारी कमी हुई है: स्टालिन
चेन्नई, रविवार, 15 मार्च 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने रविवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उसके 'गलत फैसलों' के कारण पूरे देश में एलपीजी की भारी कमी हो गई है। स्टालिन ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर आरोप लगाया कि दूरदर्शिता और एहतियाती उपायों के अभाव के कारण भाजपा सरकार ने आम जनता को परेशानी में डाल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, "केंद्र की भाजपा सरकार, जिसने विदेश नीति में भी विफलता मॉडल की पहचान बना ली है। उसने अपने गलत फैसलों के कारण सिलेंडर की गंभीर कमी पैदा कर दी है।"
उन्होंने कहा, "जनता के गुस्से को देखते हुए केंद्र सरकार को स्थिति सुधारने के लिए आगे आना चाहिए।" द्रमुक नीत एसपीए ने देश भर में घरेलू और वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी को लेकर रविवार को केंद्र सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। एसपीए के घटक दलों कांग्रेस, वाम दल और विदुथलाई चिरुथैगल कच्ची (वीसीके) शामिल हैं। पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से संघर्ष तेज होने के बाद एलपीजी की आपूर्ति व्यवस्था बाधित हुई है।
Similar Post
-
केजरीवाल ने झारखंड में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय स ...
-
उर्दू शिक्षकों के तबादलों की निष्पक्ष समीक्षा की जाए : तेजस्वी यादव
पटना, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्था ...
-
रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में जन सरोकार के मुद्दों पर होगा खुला संवाद : संदीप दीक्षित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। कांग्रेस के सहयोगी संगठन रचन ...
