इग्नू ने नामांकन, पंजीकरण की तारीख 10 फरवरी तक बढ़ायी
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 फ़रवरी 2023। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 फरवरी कर दी गयी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, ऑनलाइन और मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली (ओडीएल) के पाठ्यक्रमों के लिए जनवरी 2023 सत्र में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 2023 कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने नामांकन के अलावा पुनः पंजीकरण की तारीख भी 10 फरवरी तक बढ़ा दी है। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर निर्धारित तिथि तक अपना नामांकन और पंजीकरण करा सकते हैं।
Similar Post
-
कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च क्षमता के तारों की चपेट में आया डीजे कैंटर, पांच झुलसे
अलवर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार ...
-
अरुणाचल प्रदेश में लग्जरी कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 15 वाहन बरामद; चार गिरफ्तार
ईटानगर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिल ...
