सरकार को कर राहत देने के बजाय भारत छोड़ने वाले धनवान लोगों के पासपोर्ट रद्द कर देने चाहिए: एसजेएम
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 फ़रवरी 2023। ‘स्वदेशी जागरण मंच’ (एसजेएम) ने उच्च निवल मूल्य (एचएनआई) वाले लोगों पर लागू आयकर दर को कम करने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उच्च कर दर का हवाला देकर देश छोड़ने वाले लोगों को राहत देने के बजाय सरकार को उनके पासपोर्ट रद्द कर देने चाहिए। एसजेएम के सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने कहा कि बुधवार को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश केंद्रीय बजट 2023-24 में उच्च निवल मूल्य (एचएनआई) पर लागू आयकर दर को मौजूदा 42.74 प्रतिशत से घटाकर 39 प्रतिशत करने का प्रस्ताव उन्हें देश छोड़ने के लिए रोकने का एक प्रयास है। महाजन ने कहा, ‘‘ कई लोग विभिन्न कारणों से देश छोड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि वह उच्च कर दर की वजह से किसी और देश में काम करेंगे।’’
उन्होंने कहा कि सरकार ने करदाताओं के इस वर्ग को देश छोड़ने से रोकने के लिए राहत देने का प्रस्ताव दिया है। महाजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को एक विशेष वीडियो साक्षात्कार में कहा, ‘‘ अगर, मैं वित्त मंत्री होता, तो मैं प्रधानमंत्री से कहता कि पहले इन सभी अमीर लोगों को देश छोड़ने से रोकें और उनके पासपोर्ट रद्द कर दें।’’ स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) के सह-संयोजक ने कहा कि सरकार को इन उच्च-निवल मूल्य वाले लोगों को जो उन पर लागू कर दर के कारण देश छोड़कर चले गए हैं, कभी भी भारत वापस नहीं आने देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ भारत को विकास की राह पर ले जाना होगा। हमें ऐसे लोगों को भारत की विकास गाथा का हिस्सा नहीं बनाना।’’
Similar Post
-
श्रीनगर में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1.6 किग्रा हेरोइन बरामद
श्रीनगर, रविवार, 18 जनवरी 2026। पुलिस ने रविवार को श्रीनगर के मु ...
-
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
जम्मू, रविवार, 18 जनवरी 2026। जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले क ...
-
गैलेक्सीआई ‘मिशन दृष्टि’ के लिए तैयार, 2030 तक 10 उपग्रह प्रक्षेपित करने का लक्ष्य
नई दिल्ली, रविवार, 18 जनवरी 2026। अंतरिक्ष क्षेत्र का स्टार्टअप ...
