म्यांमार में बस- कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
यांगून, शनिवार, 28 जनवरी 2023। म्यांमार में एक बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एक यातायात पुलिसकर्मी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिसकर्मी ने बताया कि हादसा मोन स्टेट के ये टाउनशिप में शुक्रवार शाम स्थानीय समायनुसार करीब 06:40 बजे हुआ। हादसे में मारे गये सभी पांच लोग कार में सवार थे जबकि बस में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बस को केवल मामूली क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। हादसे के दौरान वे सभी तनिंथयी क्षेत्र के येब्यू टाउनशिप से लौट रहे थे।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
