केरल में कार और लॉरी के बीच टक्कर, पांच की मौत
अलाप्पुझा, सोमवार, 23 जनवरी 2023। केरल में अलाप्पुझा के अम्बालापुझा में राष्ट्रीय राजमार्ग -66 पर सोमवार सुबह एक कार और लॉरी के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि कार में सवार लोग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की कैंटीन के कर्मचारी थे। उनकी पहचान शिजिन दास (25), मनु (24), प्रसाद (25), अमल (28) और सुमोद (30) के रूप में की गयी है। वे सभी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी शवों को वंदनम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सड़क दुर्घटना में युवकों की दर्दनाक मौत पर शोक व्यक्त किया है।
Similar Post
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथं ...
