मिजोरम में 1.31 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार
आइजोल, मंगलवार, 17 जनवरी 2023। मिजोरम के चम्फाई जिले में, भारत-म्यांमा सीमा के पास, दो व्यक्तियों के पास से 1.31 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद होने के बाद, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। गुप्त सूचना के आधार पर असम राइफल्स के जवानों और राज्य आबकारी विभाग के अधिकारियों के एक दल ने सोमवार को चम्फाई-जोखवथर मार्ग पर स्थित मुआलकावी इलाके में तलाशी अभियान चलाया और दोनों आरोपियों के पास से 263.4 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। असम राइफल्स ने बयान में कहा कि प्रतिबंधित सामग्री को साबुन की 21 पेटियों में छिपाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, ऐसा लगता है कि बरामद की गई हेरोइन को म्यांमा से तस्करी कर लाया जा रहा था। अधिकारियों के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों आरोपियों और जब्त की गई खेप को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए आबकारी और मादक पदार्थ विभाग को सौंप दिया गया है।’’
Similar Post
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथं ...
