बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
श्रीनगर, रविवार, 15 जनवरी 2023। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गयी। पुलिस ने कहा कि मध्य कश्मीर के रेडबग मागम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि जैसे ही बलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की घेराबंदी की तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ट्वीट में कहा गया है कि मुठभेड़ बडगाम के मागम इलाके के रेडबग में शुरू हुई है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
