संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से प्रारंभ होगा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 जनवरी 2023। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा जिस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जोशी ने ट्वीट किया, ‘‘ बजट सत्र में 27 बैठकें होंगी और यह 6 अप्रैल तक चलेगा । सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा। ’’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। करीब एक महीने के अवकाश के बाद बजट सत्र का दूसरा चरण 12 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा। संसदीय मामलों के मंत्री ने कहा, ‘‘ अमृतकाल में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, आम बजट और अन्य विषयों पर चर्चा को लेकर आशान्वित हैं।’’
Similar Post
-
जनहित याचिका में राज्य सरकार पर नव केरल सर्वेक्षण के लिए सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप
कोच्चि, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। कोच्चि स्थित उच्च न्यायालय ने व ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में दूसरे दिन भी जंगल की आग धधकती रही, एलओसी के पास बारुदी सुरंग विस्फोट
मेंढर/जम्मू, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले म ...
-
ठाणे: शेयरों में अधिक मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग दंपति से 17.5 लाख की ठगी
ठाणे, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक बुजु ...
