सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे शरद यादव: वेंकैया
हैदराबाद, शुक्रवार, 13 जनवरी 2023। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व प्रमुख शरद यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक समर्पित समाजवादी थे और हमेशा सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे। यादव का गुरुवार रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। नायडू ने ट्वीट कर कहा, ''अनुभवी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। ऊँ शांति।'' उन्होंने कहा कि श्री यादव ने हमेशा न्याय और समतामूलक समाज के लिए संघर्ष किया।
Similar Post
-
पासपोर्ट, आधार को नागरिकता का प्रमाण बनाने के लिए कानूनी ढांचे में संशोधन हो: थरूर
नई दिल्ली, शुक्रवार, 26 जून 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थर ...
-
एसआईआर के एक साल पूरे, अब तक करीब छह करोड़ नाम हटाये गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 26 जून 2026। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पु ...
-
बीएमसी ने बांद्रा के फुटबॉल मैदान को कन्वेंशन सेंटर में बदल दिया: आदित्य ठाकरे
मुंबई, शुक्रवार, 26 जून 2026। शिवसेना- उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उब ...
