हरियाणा, पंजाब में शीतलहर के प्रकोप से लोगों को कोई राहत नहीं
चंडीगढ़, बुधवार, 11 जनवरी 2023। हरियाणा और पंजाब में जारी शीतलहर से बुधवार को लोगों को कोई राहत नहीं मिली और अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दोनों ही राज्यों में सुबह के समय कई जगहों पर कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के नारनौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस, रोहतक का 7.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि अंबाला का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मोगा और मुक्तसर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.7 और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.4 डिग्री सेल्सियस जबकि फरीदकोट में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान पिछले लगभग तीन सप्ताह से सामान्य सीमा से नीचे चल रहा है, वहीं अधिकतम तापमान में भी पिछले दो सप्ताह में तेजी से गिरावट आई है। चंडीगढ़ समेत हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान कई स्थानों पर 11 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
