कश्मीर घाटी में बारिश, हिमपात का अनुमान
श्रीनगर, मंगलवार, 10 जनवरी 2023। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश, हिमपात और अगले दो दिनों के दौरान व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोहरे के साथ मौसम शुष्क और आंशिक रूप से बादल छाये रहने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सीजन की इस अवधि में यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था। श्रीनगर में आसमान में बादल छाए रहने के साथ कम दृश्यता, ठंड और कोहरे ने मंगलवार को सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।
दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान एक दिन पहले शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। चरवाहों की घाटी के लिए मौसम की इस अवधि के दौरान यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था। उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। मैदानी इलाकों की घाटी के लिए यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकरनाग में मंगलवार को शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने बताया कि सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में मंगलवार को 0.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
