पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन
प्रयागराज, रविवार, 08 जनवरी 2023। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का रविवार को उनके निवास पर निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनो से अस्वस्थ चल रहे थे। पिछली 30 दिसंबर को उन्हे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री त्रिपाठी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। वे संसदीय नियमों, परंपराओं और विधि के गहरे जानकार थे। श्री त्रिपाठी एक विद्वान अधिवक्ता और संवेदनशील साहित्यकार भी थे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि श्री त्रिपाठी का दाह संस्कार शाम चार बजे दारागंज श्मशान घाट पर किया जाएगा। कोविड काल के दौरान श्री त्रिपाठी दो बार कोरोना पॉजिटिव हुए थे। लखनऊ के एसजीपीजीआई में उनका लंबा इलाज चला था। कुछ दिन पहले ही वह बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया था। उसी के बाद से वह शारीरिक रूप से कमजोर होते गए। पंडित त्रिपाठी का जन्म 10 नवंबर 1934 को हुआ था। वह भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रहने के साथ ही विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके थे। श्री त्रिपाठी 2014 से 2019 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी निभाई। इसके साथ ही उनके पास बिहार, मिजोरम और मेघालय के राज्यपाल का भी प्रभार था।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
