दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत में शीत लहर से ठिठुरन बढ़ी
नई दिल्ली, बुधवार, 28 दिसम्बर 2022। राजधानी दिल्ली-एनसीआर आज सुबह भी कडाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। लोग धुंध और कोहरे के बीच सड़क किनारे, फल और सब्जी मंडियो में अलाव सेकते देखे गये। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में चल रही शीत लहर से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों समेत उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिल्ली में आज सुबह तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में इस मौसम का सबसे अधिक कोहरा मंगलवार को देखा गया जिसके कारण रेल और अन्य यातायात प्रभावित हुए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बीच पंजाब के अमृतसर में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहा। तापमान न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
