दरभंगा हवाई अड्डे पर यात्री के बैग से तीन कारतूस और एक मैगजीन बरामद
दरभंगा, रविवार, 25 दिसम्बर 2022। बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रविवार को उड़ान भरने वाले एक व्यक्ति के बैग से तीन कारतूस और एक मैगजीन बरामद किया गया है। दरभंगा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यात्री की पहचान कमालुद्दीन के रूप में की गयी है और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि उसके बैग से कारतूस तथा मैगजीन जब्त किए गए हैं, और जब्त कारतूस एवं मैगजीन 9 एमएम पिस्टल के हैं। कुमार ने बताया कि कमालुद्दीन ने पूछताछ के दौरान कबूल किया है कि उसके पैतृक जिले पूर्वी चंपारण में दो पुलिस मामलों में उसका नाम है, जहां से उसके बारे में और जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने कहा कि उसके पास एक प्रेस कार्ड सहित कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए जो फर्जी प्रतीत हो रहे हैं ।
Similar Post
-
निर्वाचन आयोग यदि प्रत्याशियों पर निर्भर हो, तो निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: न्यायमूर्ति नागरत्ना
नई दिल्ली, रविवार, 05 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश ...
-
श्रीगंगानगर से 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त, चार लोग हिरासत में
जयपुर, रविवार, 05 अप्रैल 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ...
-
पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 05 अप्रैल 2026। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक ...
