एंटी ड्रोन सिस्टम को मजबूत करने की राज्यसभा में मांग
नई दिल्ली, बुधवार, 21 दिसम्बर 2022। कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन की घुसपैठ पर बुधवार को गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि इस पर रोक लगायी जानी चाहिए। शुक्ला ने शून्यकाल के दौरान कहा कि सीमा सुरक्षा बल ने पिछले दिनों भारतीय सीमा में 268 ड्रोन के देखे जाने की सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि सीमा पार से बड़ी संख्या में ड्रोन भेजे जा रहे हैं। कुल 268 ड्रोन में से सुरक्षा बलों 16 ड्रोन को मार गिराया है। यह संख्या काफी कम है। ड्रोन को कैसे मार गिराया जाये, इसके लिए एंटी ड्रोन सिस्टम को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की मंशा को वह जानते हैं, इसलिए यह मुद्दा उठा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में छोटे व्यापारियों पर कर के मामलों को लेकर छापेमारी किये जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मामलों की जांच के बाद ही कार्रवाई की जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून आने के बाद लोगों को लगा था कि आम आदमी को कर से राहत मिलेगी। महंगाई बढ़ी तो कर भी बढ़ गया, जिससे छोटे व्यापारी परेशान हैं।
Similar Post
-
द्रमुक ने बारिश से निपटने की तैयारियों को लेकर टीवीके सरकार पर साधा निशाना
चेन्नई, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) क ...
-
ओम प्रकाश माथुर 23 अक्टूबर को केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में लेंगे शपथ
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। सिक्किम के पूर्व राज्यप ...
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी, उनके सर्वोच्च बलिदान की सराहना की
चेन्नई, बुधवार, 22 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जो ...
