लंबित वेतन: दिल्ली वक्फ बोर्ड से संबद्ध मस्जिदों के इमाम ने केजरीवाल के आवास के बाहर किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, मंगलवार, 20 दिसम्बर 2022। दिल्ली वक्फ बोर्ड से संबद्ध कई मस्जिदों के इमाम ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास वेतन का भुगतान न किए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल हुए एक इमाम ने कहा कि सरकारी अधिकारियों तक उनकी बात पहुंचाने के लिए वे यहां एकत्रित हुए हैं। वक्फ बोर्ड से संबद्ध मस्जिदों के इमामों और मुअज्जिनों ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि उन्हें पांच महीने से अधिक समय से मासिक वेतन नहीं मिला है। उन्होंने इसको लेकर केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन करने की धमकी भी दी थी। बोर्ड के कुछ कर्मचारियों ने दावा किया कि उन्हें इसलिए वेतन नहीं मिल पा रहा है क्योंकि दिल्ली सरकार द्वारा बोर्ड को दिया जाने वाला अनुदान राजस्व विभाग ने रोक दिया है।
Similar Post
-
मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
मेरठ (उप्र), मंगलवार, 10 फरवरी 2026। मेरठ में लोहिया नगर थाने में ...
-
यदि भाषा विरोध बीमारी है तो अधिकांश राज्य इससे ग्रस्त हैं: राज ठाकरे ने भागवत पर साधा निशाना
मुंबई, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनए ...
-
प्रतिस्पर्धा के बजाय अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर आधारित है भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम: इसरो प्रमुख
बेंगलुरु, मंगलवार, 10 फरवरी 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
