रामबन में निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा धंस गया
जम्मू, रविवार, 18 दिसम्बर 2022। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा शनिवार देर रात धंस गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात मरोघ में 400 मीटर लंबी निर्माणाधीन सुरंग की मिट्टी जब धंसकर नीचे आ गई, तब वहां कोई मजदूर मौजूद नहीं था। अधिकारियों के मुताबिक, सुरंग निर्माण कार्य के दौरान इस तरह की घटनाएं आम हैं और विशेषज्ञों के एक दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सुरंग का जो हिस्सा धंसा है, वह रामबन से लगभग 100 मीटर अंदर की तरफ था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसमें सुरंग में सुरक्षा और प्रकाश की व्यवस्था से जुड़े पहलू भी शामिल होंगे।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
