उत्तरी सीमा के सीमावर्ती क्षेत्र स्थिर : पूर्वी सेना कमांडर
कोलकाता, शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2022। पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर पी कलिता ने शुक्रवार को कहा कि देश की उत्तरी सीमा पर सीमावर्ती क्षेत्र स्थिर हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय सशस्त्र बल इन क्षेत्रों में मजबूत स्थिति में हैं। कलिता ने कहा कि भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की कई बिंदुओं पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से एक बिंदु, तवांग सेक्टर में पीएलए ने एलएसी का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय बलों ने बहुत दृढ़ता से जवाब दिया।
पूर्वी सेना कमांडर ने कहा, “यह हल्की झड़प का कारण बना, लेकिन मौजूदा द्विपक्षीय तंत्रों और प्रोटोकॉल का इस्तेमाल कर स्थानीय स्तर पर इस पर काबू पा लिया गया।” उन्होंने बताया कि झड़प में दोनों पक्षों के सैनिकों को मामूली चोटें आईं। कलिता ने कहा, “क्षेत्रीय कमांडर मौजूदा प्रोटोकॉल का सहारा लेकर बातचीत कर इस मुद्दे को सुलझाने में कामयाब रहे।” उन्होंने बताया कि इसके बाद बुमला में प्रतिनिधिमंडल स्तर की फ्लैग मीटिंग की गई, जिसमें इस मुद्दे पर गतिरोध दूर किया गया।
Similar Post
-
हरियाणा: नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर में घुसने की कोशिश की, प्राथमिकी दर्ज
चंडीगढ़, रविवार, 17 मई 2026। हरियाणा के नारनौल में नकाबपोश बदमा ...
-
पंजाब: गुरदासपुर में हथगोला फेंकने की घटना में तीन लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 17 मई 2026। पंजाब के गुरदासपुर में पिछले महीने ...
-
दिल्ली में एक रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद नौ लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए
नई दिल्ली, रविवार, 17 मई 2026। दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक चार ...
