हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे से मुलाकात की
नई दिल्ली, गुरुवार, 15 दिसम्बर 2022। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्य रूप से चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे खरगे ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक और आनंद शर्मा तथा पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की थी। सुक्खू के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में फिलहाल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शामिल हैं। अगले कुछ दिनों के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है।
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने डीवीएसी निदेशक को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया
चेन्नई, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता एवं ...
-
सोनोवाल ने भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ‘फ्यूल सेल’ पोत के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत की
वाराणसी (उप्र), गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजर ...
-
ओडिशा में 4,000 किलोग्राम विस्फोट की लूट के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर
भुवनेश्वर, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
