लखीसराय में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में दो लोगों की मौत
लखीसराय, शनिवार, 10 दिसम्बर 2022। बिहार में लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र में ट्रक और बोलेरो के बीच हुयी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि पचना रोड मोड़ के समीप बाईपास पुल के निकट शुक्रवार की देर रात ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर हो गयी। बोलेरो पर सवार दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और सदर अस्पताल में भती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के अमहारा थाना क्षेत्र के दीघा गांव निवासी जुगल किशोर मांझी और धीरज कुमार के रूप में की गयी है।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
Similar Post
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ...
