उत्तर बंगाल में अलग कामतापुरी राज्य की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन से ट्रेन सेवाएं बाधित
कोलकाता, मंगलवार, 06 दिसम्बर 2022। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मैनागुड़ी में उत्तर बंगाल में अलग कामतापुर राज्य की मांग कर रहे एक संगठन के रेल रोको आंदोलन से क्षेत्र में मंगलवार को ट्रेनों की आवाजाही चार घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रही। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक अधिकारी ने गुवाहाटी से यह जानकारी दी कि मैनागुड़ी में सुबह छह बजे लगाए गए अवरोधकों को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर हटा लिया गया। कामतापुर स्टेट डिमांड फोरम के नेताओं ने कहा कि उन्होंने अपनी आकांक्षाओं को केंद्र और राज्य सरकार तक पहुंचाने के लिए रेल रोको आंदोलन का सहारा लिया। मैनागुड़ी में आंदोलन के कारण कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेन को उत्तर-पूर्व में विभिन्न स्टेशनों पर तथा विभिन्न स्थानों से रोका गया। कुछ ट्रेनों के मालबाजार के रास्ते मार्ग बदल दिए गए। एनएफआर के अधिकारी ने कहा कि जिन ट्रेनों को रोका गया या जिनका रास्ता बदला गया उनमें सिलचर-सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस और कामरूप एक्सप्रेस शामिल हैं।
Similar Post
-
अगले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन को तैयार कांग्रेस
पणजी, शनिवार, 27 जून 2026। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह 2027 के गो ...
-
केम्पेगौड़ा जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में लगाए जाएंगे 15 लाख पौधे: मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, शनिवार, 27 जून 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिव ...
-
चंपत राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए, उन्हें गिरफ्तार किया जाए: दिग्विजय सिंह
उज्जैन (मध्यप्रदेश), शनिवार, 27 जून 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेत ...
