आंध्र में चार अयप्पा श्रद्धालुओं की मौत
गुंटूर, सोमवार, 05 दिसम्बर 2022। आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के जामपानी गांव में सोमवार सुबह एक वाहन के पेड़ से टकरा जाने से चार अयप्पा श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, केरल के सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे 23 श्रद्धालु तेनाली रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी से उतरने के बाद इस वैन में सवार हुए थे। वे कृष्णा जिले के नीलपुडी गांव जा रहे थे। घने कोहरे के कारण उत्पन्न हुई खराब दृश्यता के कारण चालक ने वैन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। मृतकों की पहचान बोलिशेट्टी पांडुरंगा राव (40), पशम रमेश (55), बोधिना रमेश (55) और बुधाना पवन कुमार (25) के रूप में की गई है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में बम विस्फोट करने की धमकी देने वाला पुलिस हिरासत में
बेंगलुरु, सोमवार, 11 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बें ...
-
डीआईजी ने किश्तवाड़ में रणनीतिक सिंथन दर्रे पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सरगुन शु ...
-
जम्मू कश्मीर: नशा-रोधी अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के तीन मकान ध्वस्त किेए गये
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। जम्मू कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने सोमव ...
