भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर में 13 जगहों पर मारे छापे
जम्मू, बुधवार, 30 नवंबर 2022। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के जम्मू और सांबा जिलों में 13 जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने कहा कि छापे वित्तीय लेखा सहायक (एफएए) भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में सीबीआई जांच का हिस्सा हैं। भर्ती प्रक्रिया में पेपर लीक होने की खबरें सामने आने के बाद सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी थी। सूत्रों ने कहा कि जिन जगहों पर छापेमारी की गई उनमें जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के एक अधिकारी का आवास भी शामिल है, जो रद्द परीक्षा के आयोजन से जुड़ा था।
Similar Post
-
उत्तर-पश्चिम दिल्ली में पुलिस ने तेज रफ्तार कार पीछा कर शराब बरामद की, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। पुलिस ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली ...
-
अगर खरगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनते हैं तो पार्टी में सभी उनका स्वागत करेंगे : परमेश्वर
बेंगलुरु, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमे ...
-
एमवीए, शिवसेना, राकांपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अभी तक नहीं किये हैं उम्मीदवार घोषित
मुंबई, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास ...
