राजस्थान के फतेहपुर में रात का पारा 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा
जयपुर, बुधवार, 23 नवंबर 2022। राजस्थान में सीकर के फतेहपुर शहर में मंगलवार रात को पारा गिरकर 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, फतेहपुर के बाद चूरू में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री से. दर्ज किया गया। इसी तरह चित्तौड़गढ़, सीकर, नागौर, संगरिया (हनुमानगढ़) में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.7, 7.8, 8.6 और 9 डिग्री से. दर्ज किया गया जबकि अन्य स्थानों पर रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में 'ब्राउन शुगर' जैसे पदार्थ के साथ तीन लोग गिरफ्तार
श्रीनगर, मंगलवार, 17 फरवरी 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार ...
-
गुजरात: छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल, अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अहमदाबाद, मंगलवार, 17 फरवरी 2026। गुजरात की छह अदालतों को मंगलव ...
-
डीयू ने परिसर में विरोध प्रदर्शन करने पर एक महीने के लिए प्रतिबंध लगाया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 फरवरी 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) न ...
