अन्वेषा आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में, समीर, सिमरन .रितिका ने नाम वापिस लिया
सिडनी, बुधवार, 16 नवंबर 2022। अन्वेषा गौड़ा ने आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को जीत के साथ आगाज किया और वह टूर्नामेंट में अकेली भारतीय खिलाड़ी बची हैं । दिल्ली की 14 वर्ष की अन्वेषा इस साल छह फाइनल खेलकर चार जूनियर अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुकी हैं । उन्होंने पिचाया एलिसिया विरावोंग को 21 मिनट में 21 . 9, 21 . 11 से मात दी । अब उनका सामना मलेशिया की गोह जिन वेइ से होगा । गोह ने भारत की तान्या हेमंत को 21 . 15, 21 . 16 से शिकस्त दी । भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त समीर वर्मा ने टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है । सिमरन सिंघी और रितिका ठाकेर ने भी नाम वापिस ले लिया । महिला युगल में रितुपर्णा पांडा और श्वेतापर्णा पांडा को चीनी ताइपै की ली चिया सिन और तेंग चुन सुन ने 21 . 16, 21 . 14 से मात दी ।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
