प्राकृतिक चिकित्सा दिवस का उद्घाटन करेंगे बिरला
नई दिल्ली, बुधवार, 16 नवंबर 2022। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को पांचवें प्राकृतिक चिकित्सा दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे जिसमें देशभर से 700 से अधिक चिकित्सक, योगाचार्य और आयुर्वेदाचार्य भाग लेंगे। आयुष मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन के सहयोग से 18 नवंबर को यहां आयोजित किये जा रहे प्राकृतिक चिकित्सा दिवस समारोह में आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, सांसद राजू बिष्ट, जैन मुनि आचार्य लोकेश और सूर्य फाउंडेशन के अध्यक्ष पद्मश्री जयप्रकाश भी उपस्थित रहेंगे। जयप्रकाश ने बताया कि समारोह में 700 से अधिक प्राकृतिक चिकित्सक, योगाचार्य और विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सा एवं परामर्श का एक शिविर भी लगाया जाएगा।
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
